Special Meeting of Bollywood’s Sanju Baba with Peethadhishwar Ashutosh Baglamukhi Ji Maharaj

digstingugishedguests1 19
👁
14 Views

आध्यात्म और सिनेमा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त की भेंट माँ बगलामुखी धाम कादेड़ा, चाकसू , जयपुर के पीठाधीश्वर गुरु जी श्री आशुतोष बगलामुखी जी महाराज से हुई।
संजय दत्त ने माँ का आशीर्वाद लिया और पीताम्बरा लोक माँ बगलामुखी धाम की महिमा जानी ।

गुरुजी ने उन्हें माँ बगलामुखी के सिद्ध मंत्र “ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै नमः” के महत्व के बारे में बताया और पीले रंग के महत्व को समझाया। कहा जाता है कि माँ को पीला रंग अत्यंत प्रिय है और इसी कारण उन्हें पीतांबरा भी कहा जाता है।
भेंट के दौरान पीठाधीश्वर आशुतोष जी महाराज ने संजय दत्त को माँ की चुनरी, प्रसाद और सिद्ध हल्दी की माला भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
गुरुजी ने कहा, “माँ बगलामुखी अपने भक्तों की वाणी को सिद्ध करती हैं और उनके जीवन से हर बाधा को दूर करती हैं। जो भी सच्चे मन से माँ के दरबार में आता है, माँ उसकी झोली खाली नहीं जाने देती।”संजय दत्त ने भी सम्मान और शांति के लिए गुरुजी का आभार व्यक्त किया
यह धाम जयपुर के चाकसू में स्थित है और यहाँ हर अष्टमी और नवमी को गुरुजी आशुतोष जी द्वारा विशेष दरबार लगाया जाता है। दूर-दूर से भक्त यहाँ अपनी मनोकामनाओं को लेकर आते हैं। बॉलीवुड के अलावा राजनीति और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां भी यहाँ आशीर्वाद लेने आ चुकी हैं।

जय माँ बगलामुखी! जय पीतांबरा माई!