Lokesh Kumar Singh

1000377360
👁
0 Views

जय मां बगलामुखी🙏 जय मां पीतांबरा 🙏
मां मेरे पास कई साल पहले एक बुक के रूप में आई, उस वक्त मैं समझ नहीं पाया, लेकिन 2026 में फिर से मां ने मुझे अपना बनाया। मां से जुड़ने के बाद मेरे मन में शांति है। मैं मां की चालीसा और कुछ मंत्रों का जाप करता हूं। फिलहाल मेरे जीवन में गुरु का अभाव है, मैंने भोले बाबा कोई अपना गुरु मान रखा है।अब मुझे अकेलापन महसूस नहीं होता, हालांकि वर्तमान में मेरे दोनों कारोबार शून्य पड़े हैं। साथ ही बैंक बैलेंस भी पूरी तरह शून्य है,पर मन में एकदम शांति है, जीवन में एक ठहराव सा है फिर भी मुझे मां पर पूरा भरोसा है कि मां मेरे साथ सब कुछ अच्छा ही कर रही है, क्योंकि मां जो कुछ करती है, वह अच्छा ही करती है, मां की कृपा से एक दिन मेरे चमन में फूल अवश्य खिलेंगे,फिर से सब कुछ सामान्य हो जाएगा।जैसे पहले था। मां पर मुझे अटूट विश्वास और मेरी श्रद्धा है। जब भी मुझे ज्ञात अज्ञात शत्रु का भय होता है, मैं मां का स्मरण करता हूं, तो पता ही नहीं चलता कि वह कहां चले जाते हैं, यह है मां बगलामुखी की ताकत। मैं चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा लोग मां से जुड़े और उनकी कृपा प्राप्त करें।
धन्यवाद मां धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏