Shri Abhijeet Rane Ji Ne Prapt Kiya Maa Baglamukhi Ka Divya Aashirwad.

WhatsApp Image 2026 09 02 at 1.06.05 PM
👁
105 Views

प्रमुख श्रमिक नेता, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभिजीत राणे जी ने पूज्य गुरुदेव से की विशेष भेंट

मुंबई के प्रमुख श्रमिक नेता, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभिजीत राणे जी ने परम पूज्य पीठाधीश्वर आचार्य श्री आशुतोष बगलामुखी महाराज जी से भेंट कर माँ बगलामुखी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस विशेष अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने श्री अभिजीत राणे जी को माँ बगलामुखी की कृपा एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, सफल एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

माँ बगलामुखी एवं पूज्य गुरुदेव की कृपादृष्टि सदैव श्री अभिजीत राणे जी पर बनी रहे तथा उन्हें शक्ति, सफलता, सुख-समृद्धि एवं लोकसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होती रहे, ऐसी मंगलकामना की गई।

श्री अभिजीत राणे जी का सामाजिक सरोकार एवं लोकसेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। माँ बगलामुखी के पावन चरणों में प्रार्थना है कि माँ की दिव्य कृपा से उनके सभी शुभ संकल्प पूर्ण हों और वे निरंतर समाजहित में अपना योगदान देते रहें।

माँ बगलामुखी धाम की ओर से मंगलकामनाएँ

माँ बगलामुखी एवं माँ पीताम्बरा की दिव्य कृपा श्री अभिजीत राणे जी पर सदैव बनी रहे। माँ उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शक्ति, सफलता, यश, सुख-समृद्धि एवं लोकसेवा की प्रेरणा प्रदान करें।

जय माँ बगलामुखी 🚩
जय माँ पीताम्बरा 🚩